
जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस पर 82 में से मौके पर 14 का निस्तारण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जुलाई माह के प्रथम सोमवार को जनपद हापुड की तीनों तहसील हापुड, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर में प्राप्त 29 शिकायतों में से संबंधित अधिकारियों द्वारा 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण एवं दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें। भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रार्थना पत्र।
पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत एवं पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय कर 15 दिन में करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी दी जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही हो, इसके लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील धौलाना की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी के समक्ष 19 शिकायत से प्राप्त हुई जिसमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस हापुड़ में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 34 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















