
खेत पर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर में युवक ने गांव के छह लोगों पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंकुर ने बताया कि 30 जून को मिठाई खाने को लेकर उसका सोनू से विवाद हुआ। सोनू ने उसके घर पहुंच कर गाली गलौज की और मारपीट की। अगले दिन 1 जुलाई को जब अंकुर खेत पर जा रहा था तब सोनू, कर्मपाल, प्रवेश और तीन अज्ञात युवक दो बाइकों पर सवार होकर आए और उसे घेरकर हमला कर दिया। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी थे जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























