
डिवाइडर के बराबर में सड़क पर जलता चूल्हा बन न जाए हादसे का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग के आसपास डिवाइडर पर बैठे कुछ लोग सड़क पर चूल्हे में आग लगाकर खाना बना रहे हैं। ऐसे में आने-जाने वाले वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि खाना बनाने के लिए यह सही स्थान नहीं है। ऐसे में हादसे भी हो सकते हैं। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें। पिछले कुछ दिनों से हापुड़ की गढ़ रोड पर कुछ लोग डिवाइडर पर सोकर अपनी रात बिताते हैं। ऐसे में यह लोग सड़क पर चूल्हा आदि रखकर खाना पकाते हैं जिसके कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। आने जाने वाले वाहन सवार कभी भी जलते हुए चूल्हे की चपेट में आकर घायल हो सकते हैं।विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























