
DM व SP ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील गढ़मुक्तेश्वर में जनता की समस्याएं सुनी और प्राप्त शिकायतों के आधार पर शीघ्र समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसी के साथ हापुड़ में धौलाना तहसील में भी फरियादियों की फरियाद को सुनाया गया जहां उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए गए। समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए।
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह व जिलाधिकारी कविता मीणा सोमवार को गढ़ तहसील पहुंची जहां उन्होंने आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुन शीघ्र से शीघ्र समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















