
ट्रेन से कटकर युवती की मौत, दो हिस्सों में मिली लाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव दो टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने लाश के टुकड़ों को कब्जे में लिया और जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान पायल में रूप में कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे एकयुवती का शव दो टुकड़ों में मिला। शरीर का आधा हिस्सा ट्रैक पर, दूसरा हिस्सा ट्रैक के दूसरी तरफ पड़ा था। इसके बाद लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतका की पहचान पायल के रूप में की। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटकर युवती की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























