
बीमारी के कारण बीएसएफ जवान का निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रहने वाले 44 वर्षीय मुकेश शर्मा बीएसएफ में तैनात थे जिनका बीमारी के कारण निधन हो गया। वह पिछले दो वर्षों से छुट्टी पर चल रहे थे जिन्होंने नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऐसे में सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव काकोडी पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए क्षेत्रवासी एकत्र हुए।
मुकेश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा 2003 में बीएसएफ में जवान के पद पर भर्ती हुए थे जो फिलहाल पंजाब में तैनात थे। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से वह मेडिकल पर थे। बीमारी के कारण उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था जिन्होंने नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। मुकेश अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्र शांतनु, पुत्री रिमझिम को छोड़ गए हैं। पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शोक व्यक्त किया। सम्मान के साथ मुकेश का अंतिम संस्कार किया गया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























