
हापुड़ के हर बूथ पर मनाई गई डॉ. मुखर्जी की जयंती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरणोत्सव सोमवार को जनपद भर में प्रत्येक बूथ पर मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा प्रदेश हाई कमान के निर्देश पर जनपद हापुड़ के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष जनपद में बूथ पर एकत्र हुए और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वह उनके आदर्शों का अनुसरण करेंगे।
हापुड़ नगर के दक्षिण मंडल के जवाहरगंज बूथ 224, शक्ति केंद्र-20 पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉक्टर विकास अग्रवाल व अन्य भाजपाइयों ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श हिंदू समाज के लिए प्रेरणादायी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























