
सांप के काटने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव ढोलपुर में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव निवासी मनीष कुमार की 34 वर्षीय पत्नी मुनेश शनिवार की रात को अपने कमरे में सो रही थी। तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया जिसके बाद महिला ने परिवारजनों को मामले से अवगत कराया। महिला को अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटना को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की हैं। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























