
गेटमैन के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी में रेलवे फाटक का गेट बंद कर रहे गेटमैन के साथ दो युवकों ने मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर लोग वहां पहुंचे। लोगों को आते देख दोनों युवक गेटमैन को जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गब्बू मोहम्मद ने बताया कि 2 जुलाई को वह मेरठ- खुर्जा रेलवे ट्रैक संख्या 37 सी पर गेट बंद कर रहा था। तभी अचानक से बृजपाल उर्फ कार्तिक और उसके भतीजे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचें और मामले से पुलिस को अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच की जा रही है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























