
हापुड़ः NH-9 हाईवे पर बस चालक की बड़ी लापरवाही
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): दिल्ली-लखनऊ NH-9 हाईवे पर बस की छत पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सफर कब जानलेवा साबित हो जाए? कोई नहीं जानता। इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो हापुड़ की दिल्ली लखनऊ NH-9 हाईवे की बताई जा रही है जिसमें बस के ऊपर बैठकर कुछ लोग मौत का सफर करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर फर्राटा भरती इस बस के ऊपर नियमों का उल्लंघन कर यात्रा की जा रही है जिसकी राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























