
पिलखुवाः विद्युत पोल में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ के मोहल्ला सददीकपुरा में शुक्रवार की रात करीब 1 बजे बिजली के खंबे पर लगे विद्युत तारों में भीषण आग लग गई। आग लगने से तार धू-धू कर जलने लगे। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते इलाके के करीब 300 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं करीब 11 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही जिससे नागरिकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों की सूझबूझ से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्युत विभाग को सूचित किया गया जिसके बाद विभाग की टीम ने आकर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























