
राजाजी ढाबा के पास युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राजाजी की हवेली के पास कुछ युवाओं द्वारा हाईवे पर खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। युवाओं की इस तरह की लापरवाही न केवल उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























