
👁 38 views Views
पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक तनु शर्मा निवासी सेहल बाइक में तेल डलवाने आया था। सेल्समैन अनिल कुमार ने बताया कि तेल डलवाने के बाद रुपए मांगे तो बाइक सवार गाली-गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी तनु शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























