
बलि देने के लिए बेटी के अपहरण का आरोप लगा जांच की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गढ़ नगर में मौसी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई एक किशोरी का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। महिला का आरोप है कि बलि देने के लिए बेटी का अपहरण किया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़ नगर में आई थी। महिला का आरोप है कि नगर के उसी मोहल्ले के रहने वाले कुछ युवक तंत्र क्रिया करते हैं जिन्होंने आरोपियों पर बलि देने के लिए बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























