
👁 19 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हसीन चौधरी की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। सपा नेता हसीन चौधरी ने कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हसीन चौधरी बुधवार को मसूरी की ओर से अपने गांव शेखपुर खिचरा लौट रहे थे कि इस दौरान क्षेत्र में स्कॉर्पियो को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बाहर में सवार हसीन चौधरी और उनके भाई शहजाद चौधरी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। पुलिस की जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























