
हापुड़ पहुंची कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का शानदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के मंगलवार को हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट करके व पटका पहना कर स्वागत किया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा कार द्वारा दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। उन्होने कहा कि एक नवम्बर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस महारैली में सभी कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में एक जुटता का परिचय दे। हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने विश्वास दिलाया कि एक नवम्बर को जनपद हापुड़ से कांग्रेसजन भारी संख्या में दिल्ली पहुंचेगें।
इस मौके पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, दिनेश शर्मा, सविता गौतम, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, गौरव गर्ग, राम प्रसाद जाटव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























