
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय ‘जेएमएस खेल महोत्सव ‘भव्य शुभारंभ’
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चार दिवसीय “जेएमएस खेल महोत्सव” का अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ आगाज हुआ। जेएमएस खेल महोत्सव के पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट की रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भव्य उद्घाटन समारोह:
वालीबाल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल संग हापुड डॉ राजेंद्र सिंह औलख, क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन सचदेवा एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी, क्रीड़ा भारती जिला मंत्री एवं बेसिक शिक्षा विभाग जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा और प्रधानाचार्य जेएमएस वर्ल्ड स्कूल डॉ. निधि मलिक ने कियाl
खेलों का महत्व: अतिथियों के विचार
डॉ राजेंद्र सिंह औलख उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। आज के दौर में खेल न केवल आजीविका का साधन हैं, बल्कि एक खिलाड़ी संतुलित कार्यक्षमता के साथ देश निर्माण में भी अहम योगदान दे सकता है।
मनप्रीत खैरा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है; यह अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की भावना विकसित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। आज बदलते भारत मै खेलो का महत्व बढ़ा है विगत वर्षो मै भारत के खिलाडियों द्वारा अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मै पदक प्राप्त किये है भारत ने ओलिंपिक मै भारत का मस्तक ऊंचा किया है
डॉ. निधि मलिक (प्रधानाचार्य): उन्होंने बताया कि यह आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। 26 अक्टूबर को बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल और क्रिकेट, 27 अक्टूबर को कबड्डी ,खो खो और शतरंज, 28 अक्टूबर को फुटबॉल और 29 अक्टूबर को एथलेटिक्स के साथ खेल महोत्सव का समापन होगा।
समापन कार्यक्रम
समापन कार्यक्रम में संरक्षक जिला सराफा एसोसिएशन हापुड़ के विजय शर्मा और भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम
आयोजन सचिव दीपांशु गर्ग ने बताया कि जनपद हापुड़ के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया।
वॉलीबॉल के परिणाम इस प्रकार रहे.
अंडर-14 (बालक वर्ग): आईएमटी स्कूल ने बीपीएम स्कूल को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बास्केटबॉल के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-14 (बालिका वर्ग): ब्रेनवेव्स स्कूल ने जेएमएस स्कूल को 36-24 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
क्रिकेट के परिणाम इस प्रकार रहे:
आर०एन०आई०पी०एस० ने जेएमएस स्कूल को 7 विकेट से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
उपस्थिति
इस अवसर पर अंकुर, अमित प्रताप, लव त्यागी, निशांत, रोहित, राहुल, और शांतनु सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























