
हापुड़ में दिनदहाड़े बाइक चोरी, श्रीराम प्लाजा की पार्किंग से स्प्लेंडर गायब
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित तहसील चौराहे के पास श्रीराम प्लाजा की पार्किंग से दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। युवक काम से प्लाजा पहुंचा था, लेकिन वापस लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र शर्मा दोपहर करीब एक बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी करके काम पर गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716
























