
एचपीडीए ने हापुड़ में छह कोचिंग सेंटरों के खिलाफ की सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया और मानचित्र ना दिखापाने और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रस्तुत न किए जाने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। HPDA ने छह कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया।
एचपीडीए के अधिकारियों ने जनपद हापुड़ में अभियान चलाया जिन्होंने हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एलजी शोरूम के सामने आरंभ कोचिंग सेंटर, हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक के ऊपर फ्यूचर लाइब्रेरी, हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित विद्यार्थी अकैडमी, हापुड़ के प्रीत विहार के ब्लॉक सी में स्थित अचीवर्स लाइब्रेरी और पिलखुवा के खेड़ा गेट में स्थित पिनाका कोचिंग सेंटर समेत छह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया। आपको बता दें कि लखनऊ में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई की। जो भवन नियम विरुद्ध बने थे जिनके पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी और ना ही अग्निशमन उपकरण थे उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























