
हापुड़: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने कक्षा दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही छात्रा को बरामद और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हापुड़ के रहने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी 23 जून की शाम 6:00 बजे ट्यूशन पढ़ाने के लिए पड़ोस में गई थी जो वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने तलाश किया तो उन्हें पता चला कि चैनापुरी हापुड़ का रहने वाला शालिक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उनके पास मौके की वीडियो भी है जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























