
घर के बाहर खेल रही किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात घर के बाहर खेल रही किशोरी को सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर दबोच लिया और कलवा व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 साल की बेटी शनिवार की देर रात घर के बाहर खेल रही थी। तभी मौके से निकल रहे दो युवकों ने बेटी को घेर लिया और छेड़छाड़ करने वालों ने शोर मचा दिया और आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और बेटी के साथ हुई आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी कलवा व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























