
11 अगस्त हापुड़ के शहीदों का स्मृति दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वाधीनता संग्राम के दौरान 11 अगस्त को हापुड़ के चार देशभक्त शहीद हो गए जिनकी स्मृति में आज के दिन लोग हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र होते हैं और दीपदान कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। शहीद स्मारक पर हापुड़ के चार शहीदों मांगे लाल वैश्य, गिरधारी लाल ठठेरे, पंडित अंगन लाल तथा रामस्वरूप जाटव के नाम अंकित है और शाहिद स्मारक की दीवार पर आज भी गोलियों के निशान हैं।
9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे की गूंज का असर हापुड़ में भी दिखाई दिया और देशभक्तों ने 11 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जुलूस निकालने का ऐलान किया। यह जुलूस कोठी गेट से अतरपुरा चोपला की ओर बढ़ रहा था और देशभक्त अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगा रहे थे। जुलूस मार्ग पर तैनात अंग्रेज पुलिस ने जुलूस रोकने का प्रयास किया, परंतु जुलूस नहीं रुका। देशभक्तों का यह दल जब नहीं झुका तो अंग्रेज सरकार आंदोलनकारी देश भक्तों पर गोली चला दी और चार आंदोलनकारी शहीद हो गए।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979



















