
हापुड़ में ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करते तीन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीनों बच्चे ई-रिक्शा की छत पर बैठकर यात्रा करते नजर आ रहे हैं।
ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सड़क पर अचानक ब्रेक लगने या किसी हादसे की स्थिति में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं, यहां तक कि उनकी जान भी जा सकती है।
हापुड़ की दिल्ली रोड की यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं?
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



















