
👁 21 views Views
हापुड़ में घर के पास खेल रहे दो मासूम बच्चों को बाइक ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में घर के पास खेल रहे दो मासूम बच्चे सोमवार को बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926


















