
👁 20 views Views
सड़क किनारे खाई में पलटी पिकअप, तीन कांवड़िए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ियों से भरी एक पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार तीन कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों के बारे में जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


















