
नवजात जुड़वा बच्चों की हालत में सुधार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल में भर्ती दो नवजात जुड़वा बच्चों की हालत में पहले से सुधार है। वह बिना ऑक्सीजन के सांस ले रहे हैं। फिर भी चिकित्सकों द्वारा बच्चों की हालत पर निगाह रखी जा रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ के देवलोक कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप की पत्नी लकी शनिवार को अपने 12 साल के बेटे के साथ जिला अस्पताल गई थी। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।हालांकि शाम तक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिलाओं को मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया जहां लकी की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने दोनों जुड़वा बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और दोनों को दौरे पड़ रहे थे। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























