
हापुड़ का अतरपुरा चौपला बना मयखाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का अतरपुरा चोपला रोजाना दिन छिपते ही मयखाना बन जाता है जहां पियक्कड़ों कि मौज के कारण नागरिकों का उधर से निकलना भी दूभर हो जाता है।
हापुड़ का अतरपुरा चौराहा नगर का सबसे व्यस्ततम चौपला है, जो मुख्य बाजार गोल मार्केट को रेलवे रोड से संबंध कॉलोनियों व संजय बिहार आदि को जोड़ता है। दिल्ली गढ़ रोड भी इसी चौराहे से होकर गुजरता है। रोजाना शाम के वक्त लोग अपने-अपने घरों को लौटते हैं और इस वक्त पियक्कड़ भी सक्रिय होते हैं।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के मुख्य गेट के सामने सड़क पार करके लोग सड़क पर ही बैठकर ,गाड़ियों में बैठकर तथा इधर-उधर बिल्डिंगों की ओट में खड़े होकर शराब पीते रहते हैं जिस वजह से उधर से निकलने वाली महिलाएं, बालिकाएं तथा लोग स्वयं को असहज महसूस करते हैं। कभी-कभी पियक्कड़ छिड़ाकशी भी करने लगते हैं। ठेलों पर नमकीन बेचने वालों का जमघट भी लग जाता है। शराब के ठेके के बराबर में खुली दुकान से नमकीन व प्लास्टिक के गिलास पियक्कड़ों को सर्व किए जाते हैं। नागरिकों की मांग है कि पियक्कड़ों पर नकेल कसी जाए।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























