
हड़ताल का असर, बैनामे न होने से करीब तीन करोड़ के राजस्व का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में पंजीकरण में निबंधन विभाग के नए आदेशों के विरोध में हड़ताल जारी है जिसका असर अब दिखने लगा है। हड़ताल के कारण बैनामा नहीं होने से करीब तीन करोड रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचा है। लोग परेशान है जो भटकने को मजबूर है। इसके साथ ही तहसील और न्यायालय संबंधित कई काम भी अटके हुए हैं। वहीं हड़ताल पर गए अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले से कई लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यह कदम मंजूर नहीं है।
हापुड़ में दस्तावेज लेखक तहसील संघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है जिसमें अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी शामिल है। हड़ताल के कारण स्टाम्प की बिक्री से लेकर शपथ पत्र के काम बंद पड़े हुए हैं। निबंधन विभाग के अनुसार पूरे जिले में प्रतिदिन करीब 150 छोटे और बड़े बैनामे होते हैं। इससे विभाग को राजस्व की प्राप्ति होती है। पिछले करीब एक हफ्ते से जारी हड़ताल के कारण करीब तीन करोड रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























