
पीएनजी के साथ एलपीजी रखने वाले छह हजार एलपीजी कनेक्शन निलंबित करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलपीजी कनेक्शन और पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं। हापुड़ और पिलखुवा में करीब 6300 उपभोक्ता एलपीजी कनेक्शन भी रखे हुए हैं। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 6300 उपभोक्ता ऐसे है जिनकी विभागीय स्तर से जान शुरू हो गई है। गैस एजेंसी और उनके कर्मचारी घर-घर उसकी जांच करके रिपोर्ट दे रहे हैं। हापुड़-पिलखुवा क्षेत्र के कुछ मोहल्ले में आईजीएल कंपनी की लाइन बिछी हुई है। इस लाइन के जरिए घरों पर पीएनजी गैस की आपूर्ति होती है। इन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी के सिलेंडर भी हैं। ऐसे में दोनों प्रकार से आपूर्ति लेते हैं। फिलहाल इन उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लिया गया है और उनके कनेक्शन निलंबित करने की तैयारी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























