
हापुड़ में फिर गरजेगा बुलडोजर! चमरी मोहल्ले में नाले पर बने 18 मकानों पर लटकी तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी में नाला और सड़क निर्माण में आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है।”
“हापुड़ के मोहल्ला चमरी में सड़क और नाले पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने नाला निर्माण में रुकावट बन रहे 18 मकानों की पैमाइश की। इस दौरान मकान स्वामियों ने नपाई का विरोध भी जताया।
बता दें कि रामलीला मैदान के दूसरे गेट से लेकर चमरी रेलवे फाटक तक सड़क के दोनों तरफ करीब 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण होना है। पिछले 2 सालों से अतिक्रमण की वजह से यह काम अधर में लटका हुआ है, जिससे हर बरसात में स्थानीय लोगों को गंभीर जलभराव और आवागमन की समस्या झेलनी पड़ती है।”
“प्रशासन का साफ कहना है कि नाले का निर्माण बेहद जरूरी है। तीन साल पहले भी करीब 120 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा नाम बताया कि अब नाले के ऊपर बने इन 18 मकानों को दोबारा स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जा रहा है। अगर मकान मालिक खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो नगर पालिका बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगी।”
“अब देखना यह होगा कि प्रशासन के इस अल्टीमेटम के बाद मकान मालिक खुद अतिक्रमण हटाते हैं या चमरी मोहल्ले में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर गरजता दिखेगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671



















