
किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत आयोजित हुई जिसमें 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिकारियों पर सौंपा। बीडीओ विजय कुमार और विद्युत विभाग के उमेश चंद्र समेत अन्य अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने चीनी मिलों पर बकाया गन्ने का भुगतान ब्याज समेत करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। गन्ने का भाव ₹600 प्रति कुंतल करने की भी मांग की गई। इस दौरान ऊर्जा निगम पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। नए कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क का भी आरोप लगाया गया। इस दौरान गुलजार खान, शब्बू चौधरी, वीरेंद्र सिंह, पीके वर्मा, कैप्टन राजेश चौधरी, नंदकिशोर त्रिपाठी, हरकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



















