
पिलखुवा: बृजमोहन किराना स्टोर से तीन नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के नीचे स्थित बृजमोहन किराना स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए।
आपको बता दें कि शैलेश फॉर्म कॉलोनी निवासी बृजमोहन गर्ग पिन्नी वालों का किराना स्टोर है जहां मंगलवार को खाद्य सुरक्षा का की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने मिक्स पिकल, सॉस, मयूनिस के एक-एक नमूने संग्रह कर प्रयोगशाला भेज दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंकज राय, आरती गुप्ता, आरपी गंगवार, शहरीश सादात, प्रियांक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























