
विवाहिता की हत्या के प्रयास के आरोप में पति समेत 11 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति समय 11 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ छावनी की गीता ने बताया कि उसका विवाह 11 जून 2023 को जिला हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव कपूर के प्रमोद के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुर ऋषि कुमार, सास गायत्री, जेठ विष्णु, ननद नीलम, उषा, निधि, पवन और संजू ने प्रताड़ित किया और उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























