
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड एवं गोदाम हापुड़ का सीडीओ ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक और कीटनाशक के स्टॉक का सत्यापन किया गया। गोदाम में उपलब्ध स्टॉक सही पाया गया, लेकिन कार्यालय परिसर की स्वच्छता और रख-रखाव संतोषजनक नहीं मिला।
निरीक्षण में टूटा हुआ फर्नीचर, अव्यवस्थित पत्रावलियां तथा भवन का रख-रखाव अपेक्षित स्तर से कम पाया गया। इस पर संबंधित अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई कराने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, टूटे फर्नीचर की नियमानुसार नीलामी कराने और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश भी जारी किए गए।





















