
हापुड़ के पूर्व सीएमओ ने जिला अस्पताल की सीएमएस व बाबू पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पूर्व सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अस्पताल की सीएमएस और बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण की शहर में चारों तरफ चर्चा है। इस संबंध में डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए सीएमएस और बाबू पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है।
डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग में 3 वर्ष तक सीएमओ पद पर रहे। डॉक्टर सुनील त्यागी मार्च 2026 में सीएमओ पद से सेवानिवृत हुए लेकिन शासन के आदेश पर उन्हें 3 साल तक जिला अस्पताल में सेवा देनी है। उन्होंने बताया कि जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी जो उन्होंने सीएमओ कार्यालय से मंगवाई। आरोप है कि अप्रैल और मई का वेतन होने नहीं मिला है। पहले बताया गया कि ट्रेजरी में कागज नहीं पहुंचे। दो महीने का वेतन एक साथ मिलेगा। 2 महीने बीतने के बाद भुगतान न होने पर डॉक्टर त्यागी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएमएस और बाबू पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ₹25000 दे चुके हैं। ₹50,000 की मांग की जा रही है। यह मामला शहर में तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल पूर्व सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी अवकाश पर हैं। सीएमएस डॉ. हेमलता ने कहा कि अपने कार्यालय पर सबूतों के साथ इस संबंध में जानकारी दूंगी। अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























