
👁 15 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बागपत में बदमाशों द्वारा गोली मारकर की गई टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल की हत्या से परिवार में मातम छाया हुआ है। शुक्रवार को दोनों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। पुरोहित मनोज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई।
आपको बता दें कि बदमाशों ने टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास अग्रवाल की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। अंतिम संस्कार के पश्चात शुक्रवार को दोनों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान परिवार में कोहराम मचा रहा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























