
बाबूगढ़: बाप-बेटे को लोहे की रॉड से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वनखंडा में शराब के नशे में पूल में नहाने आए कुछ युवकों को मना करने पर दबंगों ने बाप-बेटे पर रोड व डंडों से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वनखंडा के नवीन कुमार ने बताया कि 10 जून की शाम करीब 7:00 बजे उसका बेटा दिव्यांश का फोन आया। दिव्यांश ने बताया कि कुछ युवक शराब के नशे में तीसरी बार पूल में नहाने के लिए आए हैं। पीड़ित ने बेटे से नशे की हालत में किसी को भी पूल में नहाने की अनुमति न देने की बात कही। तभी मामला बिगड़ गया गांव के सोनू, बिलाल, पप्पू और अंकित भड़क गए और उन्होंने दिव्यांश के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए पिता को भी पीटा। लोहे की रोड से हमला किया। हमले में बाप-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























