
घर में निकले तीन फीट लंबे जहरीले सांप को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास गाँव शकरपुर में एक मकान में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ा। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह सांप बहुत ही जहरीला होता है।
गांव निवासी संदीप नागर पनीर वाले के मकान में कॉमन करैत सांप घुस अया। बताते हैं कि यह सांप कोबरा से पांच गुना जहरीला होता है। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह जब सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















