
हापुड़: बेहोशी की हालत में जंगल में मिला ओमपाल आर्टिस्ट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी कमर पर काफी गहरे घाव हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। वहीं एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई में ओमपाल आर्टिस्ट के साथ बदमाशों ने मारपीट की और लूटपाट के इरादे से उसे पीटा। इस दौरान ओमपाल आर्टिस्ट ने आरोपियों का जमकर विरोध किया। बदमाश मारपीट कर मौके से फरार हो गए। जंगल में ओमपाल आर्टिस्ट को बेहोशी की हालत में पड़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को अवगत कराया। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके माध्यम से घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























