
आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तीसरे संरक्षक बनें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने हापुड़ के मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया जिसमे सर्वसम्मति से पंडित अखिलेश शर्मा (गुरु जी) को संरक्षक पद हेतु प्रस्ताव रखा जिसे हर्ष के साथ स्वीकार किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि महासभा के तीन संरक्षक हैं: कमलेश कुमार घिल्डियाल,
डॉ. वासुदेव शर्मा और आचार्य पंडितअखिलेश शर्मा। महासभा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है इससे महासभा को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। महासभा इन तीनों के संरक्षण में तथा इनके मार्गदर्शन से आगे शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करेगी।
महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि इन तीनों संरक्षक के पद ग्रहण से महासभा को नई दिशा और मजबूती प्रदान होगी और महासभा का यह स्वर्णिम काल हैं।
इन तीनों संरक्षक के पद ग्रहण से सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के मन प्रफुल्लित हैं और गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इस महासभा संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल और डॉ.वासुदेव शर्मा, संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय एवं समस्त सदस्यों ने आचार्य पंडित अखिलेश शर्मा को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं सेहरा और माल्यार्पण मंत्रों उच्चारण के साथ नियुक्ति पत्र देकर महासभा में स्वागत किया गया।
नवनियुक्त संरक्षक आचार्य पंडितअखिलेश शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संरक्षक कमलेश कुमार घिल्डियाल,डॉ,वासुदेव शर्मा संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा,अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, हर्ष पाण्डेय, मनोज मिश्रा,सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पाण्डेय,अनमोल (वेदाचार्य), अतुल भगत,ललित शर्मा,राजनाथ मिश्रा,बृजेश तिवारी, महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहें !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष(उत्तर प्रदेश)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























