
गढ़: साढ़े पांच करोड़ से होगा नक्का कुआं व कल्याणेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर और गुरुद्वारे के पास स्थित नक्का कुआँ मंदिर का विकास होगा जिस पर करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को भी विशेष ध्यान में रखा गया है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि गढ़ में पर्यटन विभाग की ओर से बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां टेंडर भी निकाले गए हैं। यहां का विकास हरिद्वार की तर्ज पर किया जा रहा है। योगी सरकार गढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम में कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पर 2.79 करोड़ और नक्का कुआं मंदिर पर 2.79 करोड रुपए खर्च होंगे जिससे मंदिरों का सौंदर्यकरण होगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























