
मकान पर टूट कर गिरा करंट दौड़ता तार, दुरुस्त करने पहुंचा लाइन मेन टीन शेड पर गिरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब पहले तो तारों में तेज धमाके हुए। धमाके के बाद तार टूट कर एक मकान पर गिर गया। गनीमत रही इस दौरान कोई बच्चा या परिजन बाहर नहीं थे वरना वह हादसे का शिकार हो सकते थे। तारों में इस कदर करंट आ रहा था कि जिस स्थान पर तार गिरा वह जमीन भी जल गई। लोगों में दहशत मची रही। वहीं परिजनों की मांग है कि तारों को उनके घर के ऊपर से हटाया जाए। वहीं सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो तारों को दुरुस्त करने लगी। इसी बीच लाइनमैन टीन शेड पर गिर गया जो टूटकर गाड़ी पर गिर गया जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों की मांग है कि ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को यहां से हटाया जाए।
मामला गुरुवार की सुबह का है जब बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में हाजी यूनुस ठेकेदार टाटा धर्म कांटे वालों के मकान पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। स्पार्किंग के बाद तार उनके घर पर आ गिरा जिससे हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत मच गई। तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। लाइन मैन टीन शेड पर गिर गया जो नीचे खड़ी गाड़ी पर जा गिरा। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही लाइनमैन बाल-बाल बच गया। काफी देर तक तार जमीन पर पड़ा रहा जिसमें करंट दौड़ रहा था। लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उसने तारों को दुरुस्त किया। परिजनों ने बताया कि वह दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। यह तार उनके घर के ऊपर से गुजर रहे हैं। इस तरह के हादसे से जान भी जा सकती है। तारों को घर के ऊपर से हटाया जाए।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























