
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसो. ने बंद का किया विरोध, मेडिकल स्टोर खोले रखने की अपील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तथाकथित ऑल इंडिया संस्था द्वारा 20 मई को किए जा रहे देश बंद में “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़” जिले की सभी तहसीलों और कस्बों के मेडिकल स्टोर पूरी तरह से खुले रहेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और जिला मंत्री विकास गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन का विरोध पहले भी कई बार किया गया था। पूरे जोर-शोर से देश कामयाबी के साथ पूर्ण बंद भी हुआ। पर नतीजा क्या निकला? तब ऑनलाइन की जड़े कमज़ोर थी तब प्रचंड विरोध की वजह से शायद कुछ हो भी जाता परंतु नहीं हुआ किंतु इस समय केंद्र सरकार की आंखों के सामने ऑनलाइन एक विशाल वृक्ष के समान हो चुका है जिसमें कई कारपोरेट घराने शामिल हो चुके है और ऑनलाइन फार्मेसी अपनी जड़े पूरी तरह जमा चुकी हैं।
संगठन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में गंभीर मरीजों, जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन मरीजों को समय पर जीवन रक्षक दवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराना सभी दवा विक्रेताओं का नैतिक और पहला दायित्व है। ऐसे में दवा बाज़ार बंद (हड़ताल) करना कहीं से भी औचित्यपूर्ण नहीं है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399
























