
जनपद हापुड़ में चार नए एग्री जंक्शन केंद्र खुलेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चार नए एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित करने की योजना है। एग्री जंक्शन (एग्री उद्यमिता) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके तहत चयनित कृषि स्नातक और एग्री जंक्शन केंद्र स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण, ब्याज, अनुदान, बैंक ऋण और अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद हापुड़ में इस तरह के चार केंद्र खोले जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से 13 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही एग्री जंक्शन केंद्र की स्थापना के लिए बैंक ऋण पर अग्रिम ब्याज अनुदान अधिकतम 42 हजार रुपए सब्सिडी के रूप में सहायता दी जा रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























