
हापुड़ में कार को दो बार मारी टक्कर, जान से मारने की धमकी का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में कार को टक्कर मारने और चालक पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित इसरार अहमद की शिकायत पर पुलिस ने चिराग त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे इसरार अहमद अपने दोस्त की मां और बच्चों को कार से अच्छेजा की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान अन्य गाड़ी चालक चिराग त्यागी ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी।
आरोप है कि कुछ दूरी आगे लोहिया पार्क के पास चौराहे पर चालक ने उनकी कार में दोबारा टक्कर मारी, जिससे पीड़ित की कार बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार में सवार महिला और दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















