
दरांती से हमला करने के मामले में युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर दरांती से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के रहने वाले मनोज ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसियों से उसका विवाद हो गया था। पीड़ित ने बताया कि गांव में घर के बाहर टेंट लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। रविवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मनोज को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























