
हापुड़: बिजली के तारों में ज़बरदस्त धमाके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान में उस समय क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। जब बिजली के तारों में धमाके होने लगे। पहले तो लोगों को लगा कि इलाके में आतिशबाजी हो रही है लेकिन जब इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई तो सभी समझ गए यह तारों में धमाके हो रहे हैं। धमाका इतना जोरदार की लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को मामले से कराया और आरोप लगाया कि यहां अक्सर तारों में धमाके होते रहते हैं लेकिन विभाग के अधिकारी मामले में लापरवाही बरत रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने जब इलाके में धमाके की आवाज सुनी तो उनके होश उड़ गए। बाहर आकर देखा तो तारों में जबरदस्त स्पार्किंग हो रही थी। घरों में भी लो-हाई वोल्टेज होने लगी और धीरे-धीरे विद्युत आपूर्ति ही प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन तारों में धमाके होते रहते हैं। ऐसे में विभाग तारों को दुरुस्त करें जिससे कि इस तरह के हालात पैदा ना हो।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























