
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के युवक पर अपने दो साथियों की मदद से उसकी नाबालिक बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक गांव के रहने वाली व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार की शाम घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। बेटी को घर पर न पाकर उन्होंने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। पीड़ित ने बताया की तलाश करने के दौरान मालूम हुआ कि पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहला- फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























