
प्रोपर्टी कारोबारी विपिन दीवान बसपा प्रत्याशी घोषित
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने रविवार को हापुड विधान सभा क्षेत्र (सु) से प्रोपर्टी कारोबारी विपिन दीवान को बसपा प्रत्याशी घोषित किया है।उन्होने यह घोषणा 17 मई-2026 को हापुड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, बहन कु० मायावती के आदेशानुसार बहुजन समाज पार्टी विधान सभा क्षेत्र हापुड से विपिन दीवान को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगो ने उत्तर प्रदेश में वर्ष-2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।सम्मेलन में वक्ताओ ने सर्व समाज से आव्हान किया कि वे बसपा से जुडे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























