
व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में शनिवार को एक युवक ने पत्नी के सामने फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
35 वर्षीय राजीव पुत्र आजाद निवासी गांव मानक चौक शनिवार को अपने घर के कमरे में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजीव ने गुस्से में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की बातें करता था। राजीव कमरे में गया और फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























